{"_id":"5af8a13c4f1c1bd1408b51f8","slug":"152624364119-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माई देवी के उद्घोष से गूंजा गुलेथात मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माई देवी के उद्घोष से गूंजा गुलेथात मंदिर
Updated Mon, 14 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
कोटा गांव के गुलेथात स्थित मंदिर से शाही स्नान को यमुनोत्री गई माई देवी की पालकी रविवार को मंदिर परिसर लौटी तो पूरा परिसर देवी मां के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने देवी मां के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। ढोल-दमाऊ की थाप पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां की आराधना की गई। शाम चार बजे मां की पालकी ने मंदिर के गृभ गृह में प्रवेश किया।
देवी मां के प्रति खत साहिया तपलाड़, बणगांव, बौंदूर, अटगांव और टिहरी गढ़वाल के कई गांवों के लोगों की अगाध श्रद्धा है। ऐसे में मां की पालकी के दर्शन को रविवार को सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर पहुंचे। देवी की डोली के ऊपर लोगों ने चावलों और फूलों की बारिश से स्वागत किया। इस दौरान देव डोली को कंधा देने के लिए लोग आतुर नजर आए। इस मौके पर दर्शन डोभाल, नरेश, बाबूराम, ओम प्रकाश, बचना शर्मा, वीरेंद्र सिंह, जगमोहन, प्रताप आदि मौजूद रहे।