{"_id":"5af86f8f4f1c1bd0408b4f23","slug":"15262309249-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर ऑल स्टार मदर रही लक्ष्मी उनियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर ऑल स्टार मदर रही लक्ष्मी उनियाल
Updated Sun, 13 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। शैमफार्ड स्कूल बेलकंडी की ओर से मातृत्व दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से माता के प्रति सेवा भाव, त्याग और समर्पण का संदेश दिया गया। इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में लक्ष्मी उनियाल को ओवर ऑल स्टार मदर घोषित किया गया।
रविवार को एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. सुरेखा डंगवाल ने मां की महिमा का वर्णन करते हुए बच्चों के पालन-पोषण व उनमें संस्कारों के सृजन के बारे में जानकारी दी। कहा कि मातृदिवस केवल एक दिन के लिए विशेष नहीं होना चाहिए, बल्कि हर दिन मनाया जाना चाहिए। गेस्ट ऑफ ऑनर रही उमा घिल्डियाल ने भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों व छात्र-छात्राओं को मां की महिमा के बारे में बताते हुए मार्ग दर्शन किया। इस मौके पर माताओं के लिए आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सुमन बिष्ट, मनीषा, दीप्ति, किरन शाह, करुणा गुसांई, समीक्षा उनियाल, किरन नौटियाल, व अलकनंदा सर्वश्रेष्ठ रही । जबकि ओवर ऑल स्टार मदर का खिताब लक्ष्मी उनियाल के नाम रहा।