फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विकास खंड कीर्तिनगर की दो व देवप्रयाग की एक सड़क को मिली स्वीकृति

विकास खंड कीर्तिनगर की दो व देवप्रयाग की एक सड़क को मिली स्वीकृति

Sun, 13 May 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर की दो व देवप्रयाग की एक सड़क को मिली स्वीकृति
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के बडियारगढ़ क्षेत्र के खोला, मुसमोला व थापली गांव अब शीघ्र ही सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत विकास खंड कीर्तिनगर की दो व देवप्रयाग की एक सड़क को स्वीकृति मिल चुकी है। करीब 1887.40 लाख की लागत से बनने वाली इन सड़कों पर इसी वित्तीय वर्ष में निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन गांवों के लिए करीब 481.40 लाख की लागत से 5.4 किमी सड़क स्वीकृत की गई है। ग्राम प्रधान कुशला देवी व पूर्व प्रधान पातिराम जोशी ने बताया कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों को करीब 4 से 5 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही थी। सड़क निर्माण से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी वहीं, क्षेत्र में उत्पादित माल्टा, मौसमी, सब्जी आदि को भी बाजार तक पहुंचाया जा सकेगा। इसके अलावा पीएमजीएसवाई के तहत सिल्काखाल-सारकेणा-सिरसेड 12.8 किमी मोटर मार्ग पर 801 लाख की लागत से डामरीकरण का कार्य भी स्वीकृत किया गया है। जबकि विकास खंड देवप्रयाग के हिंडोलाखाल-पलेठी-मालू मरोड़ा 8.5 किमी मोटर मार्ग पर 605 लाख की लागत से डामरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। पीएमजीएसवाई लोनिवि(पीएमजीएसवाई) कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता जेएस रावत ने बताया कि खोला, मुसमोला व थापली मोटर मार्ग पर करीब 3 हेक्टेयर सिविल वन भूमि आड़े आ रही है। वन भूमि का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे औपचारिकता के बाद शीघ्र ही वन विभाग को भेज दिया जाएगा। बताया कि मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करने में करीब पांच माह तक का समय लग सकता है। जबकि डामरीकरण के लिए स्वीकृत मोटर मार्गों पर यूआरआरडीए की ओर से निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed