{"_id":"5af86db74f1c1be3408b50d8","slug":"15262304527-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माछी पाणि सि ज्यू तेरू मेरू हो.... पर खूब झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माछी पाणि सि ज्यू तेरू मेरू हो.... पर खूब झूमे
Updated Sun, 13 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील मुख्यालय पर आयोजित नौठा कौथिग ग्रीष्मकालीन पर्यटन, सांस्कृतिक एवं विकास मेले के दूसरे दिन महिला मंगल दलों, लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। लोक गायिका शिवानी ने माछी पाणि सि ज्यू तेरू मेरू हो... की प्रस्तुति दी। वहीं धाद लोक संस्था की ओर से नृत्य नाटिका घस्यारी को भी खूब पसंद किया गया।
रामलीला मैदान में महिला मंगल दल ढमकर ने ते नीती बॉडर मांजी कनि कै जालू... चौफुला नृत्य की प्रस्तुति दी। मैतोली ने चला दीदा कौथीग नौठा नारेण.. चाचरी नृत्य प्रस्तुत किया। नगली की महिलाओं ने ऐगी पंचमी झामाको... पर झुमेलो किया। थापली और जुलगढ़ की महिलाओं ने लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व धाद कला मंच देहरादून की ओर से नृत्य नाटिका का मंचन किया गया।
उधर, शनिवार की सांस्कृतिक संध्या में कर्णभूमि कला मंच की ओर से कई प्रस्तुतियां दी गई। लोक कलाकार दिनेश बुग्याली की ओर से लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई। मेला कमेटी के अध्यक्ष विजयेश नवानी ने कहा कि मेले का उद्देश्य लोक संस्कृति का संरक्षण करने के साथ ही नवोदित लोक कलाकारों को मंच प्रदान कर प्रोत्साहन देना है। समारोह में नरेंद्र सिंह चाकर, नवीन बहुगुणा, सीआरसी महाबीर विष्ट, प्रवक्ता राकेश कुमेड़ी, गैंणा सिंह, विजय चमोला, वीएन के प्रबन्धक पुनीत डिमरी कुंवर कठैत प्रदीप थपलियाल उपस्थित थी
विज्ञापन
शिविर में 300 की हुई स्वास्थ्य जांच
आदिबदरी। मेले में महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक लोगों की जांच की गई। शिविर में फिजीशियन डा. सौरभ अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. श्वेता जैन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. नावेद आदि मौजूद थे।