{"_id":"5af86dad4f1c1be2408b4f94","slug":"15262304435-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लिए गरूड़, बागेश्वर और हल्द्वानी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के लिए गरूड़, बागेश्वर और हल्द्वानी की दौड़
Updated Sun, 13 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
थराली। तहसील के तीनों ब्लाकों में एटीएम से पिछले एक महीने से महज दो-पांच रुपये तक ही निकल रहे हैं, जिससे लोगों को पैसों के लिए कर्णप्रयाग, गरूड़, बागेश्वर, हल्द्वानी जाना पड़ रहा है।
पिंडरघाटी के थराली, नारायणबगड़ और देवाल ब्लॉक में सात एटीएम हैं, लेकिन एक में भी पर्याप्त पैसे नहीं निकल रहे हैं। चिड़िंगा के उर्बीदत्त के बेटे की शादी है, लेकिन खरीदारी के लिए पैसे नहीं निकलने पर पैसों के उन्हें बागेश्वर जाना पड़ा। डुंग्री के कुंवर सिंह की बेटी की शादी है। पीएनबी से महज पांच हजार रुपये ही निकल पा रहे हैं। पैसा नहीं होने उन्हें बागेश्वर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत का कहना है कि लोगों को पैसा नहीं मिलने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। पीएनबी के शाखा प्रबंधक का कहना है कि सबसे अधिक दिक्कत घाटी में कनेक्टिविटी की है। आए दिन कनेक्टिविटी जाने से बैंक और एटीएम काम नहीं करते। साथ ही कैश की कमी होने से भी समस्या हो रही है।