{"_id":"5af751bb4f1c1bd0408b4ccd","slug":"152615775215-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगी के उपचार में नर्स की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगी के उपचार में नर्स की अहम भूमिका
Updated Sun, 13 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) के हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग विभाग में इंटरनेशनल नर्सेज-डे धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग का उद्देश्य रोगी के जीवन की रक्षा करना है। इस दौरान कॉलेज ऑफ नर्सिंग के फंडामेंटल ऑफ नर्सिंग विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नर्सिंग डॉयरेक्टर डॉ. संचिता पुगाजड़ी, डॉ. कैथी और कमली प्रकाश ने संस्थापक डॉ. स्वामीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रेणू धस्माना ने कहा कि रोगी के उपचार में नर्स का महत्वपूर्ण रोल होता हैं। नर्सिंग सेवा की शुरूआत करने वाली फ्लोरेंस नाईटिंगल के जन्मदिन को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। वहीं, हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज-डे पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें अंजलि चौहान ग्रुप ने बाजी मारी। पोस्टर प्रतियोगिता में अनामिका नर्सिंग स्टॉफ ने प्रथम स्थान, रिमिया आईसीयू स्टॉफ ने दूसरा और एमएससी नर्सिंग ने तृतीय स्थान हासिल किया।
क्विज प्रतियोगिता में राहुल गुसांई टीम विजेता रही। डॉ. कैथी ने नर्सिंग पेशे की सेवा की चुनौतियों और उसे बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की। डॉ. संचिता पुगाजड़ी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि लेडी विद दी लैंप कहे जाने वाली फ्लोरेंस नाईटिंगल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। यहां हरलीन कौर, सुरेश, विनायक , सोनी सिंह, विपिन सिंह, अमृता शेखर ,प्रीति प्रभा और जयंत गिडियन मौजूद रहे।