फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गांव बचाओ अभियान के तहत किया क्षेत्र भ्रमण

गांव बचाओ अभियान के तहत किया क्षेत्र भ्रमण

Sun, 13 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गांव बचाओ अभियान के तहत किया क्षेत्र भ्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

उक्रांद की ओर से आयोजित गांव बचाओ राज्य बचाओ जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। शनिवार को दल के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार व केंद्रीय महामंत्री जयदीप भट्ट की अगुवाई में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान देहरादून रोड स्थित शहीद स्मारक चौक से शुरू हुआ और टिहरी विस्थापित मंशा देवी, अमितग्राम, रूषा फार्म, गुमानीवाला, भट्टोंवाला, गढ़ी श्यामपुर, छिद्दरवाला, चकजोगीवाला, जोगीवाला माफी, साहबनगर, आशा प्लॉट, नेपालीफार्म, रायवाला, प्रतीतनगर, हरिपुरकलां, मोतीचूर होते हुए ठाकुरपुर, खदरी श्यामपुर, भल्लाफार्म, लक्कड़घाट रोड, श्यामपुर बाईपास, आईडीपीएल, टिहरी विस्थापित पशुलोक में संपन्न हुआ।

बताया गया कि गांव बचाओ राज्य बचाओ यात्रा का दूसरा चरण थराली उपचुनाव मतदान के बाद गढ़वाल क्षेत्र में जून माह से शुरू होगा। इस मौके पर जन जागरूकता अभियान में केंद्रीय महामंत्री डीके पाल, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शांति तड़ियाल, आशीष भट्ट, मोहित डोभाल, किशन सिंह रावत, आनंद सिंह तड़ियाल, जितार सिंह बिष्ट, युद्धवीर सिंह चौहान, बीसी रावत, एनएस असवाल, समीर मुखर्जी, चंद्रप्रकाश शर्मा, लताफ़त हुसैन, सुशील ममगाईं, इमरान खान, केन्द्र पाल तोपवाल, विजेंद्र रावत, अकबर अली आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed