{"_id":"5af71ffb4f1c1be2408b4b75","slug":"15261450165-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे वायर पर करंट से मौत के मामले में निगम ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टे वायर पर करंट से मौत के मामले में निगम ने शुरू की जांच
Updated Sat, 12 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल। ब्लाक के देवसारी में करंट से हुई कुंवर राम की मौत के मामले में ऊर्जा निगम ने कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी है। जांच कर रहे एसडीओ मुकेश ने शनिवार को घटनास्थल का जायजा लिया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को त्वरित 20 हजार की आर्थिक मदद दी गई है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मृतक कुंवर राम का अंतिम संस्कार शनिवार को पिंडर नदी के किनारे कर दिया गया।
बृहस्पतिवार रात्रि को देवसारी गांव के कुंवर राम की खंभे से लटक रहे स्टे वायर पर दौड़ रहे करंट से मौत हो गई थी। मामले की जांच कर रहे टीम के अधिकारी एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने सीएम को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक कुंवर राम के आश्रित को ऊर्जा निगम में स्थायी रोजगार देने की मांग की है।