{"_id":"5af71fec4f1c1bcf408b4c1e","slug":"152614500113-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता भटके पर्यटकों को पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता भटके पर्यटकों को पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल निकाला
Updated Sat, 12 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। गोविंदघाट थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार रात को रास्ता भटक गए तीन विदेशी पर्यटकों को सकुशल ढूंढ निकाल लिया है।
शुक्रवार रात को करीब दस बजे गोविंदघाट के ग्रामीणों ने थाना गोविंदघाट को सूचना दी कि अलकनंदा किनारे पटूड़ी गांव के समीप पहाड़ी पर टार्च की लाइटें चमक रही हैं। ग्रामीणों ने पहाड़ी पर किसी के फंसे होने की आशंका जताई। सूचना मिलने पर रात को ही थानाध्यक्ष हेमदत्त भारद्वाज ने टीम बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पहाड़ी पर विदेशी मूल के दो युवक और एक युवती को सकुशल रेस्क्यू किया गया। थानाध्यक्ष हेमदत्त ने बताया कि तीनों विदेशी पर्यटक बीजा पर भारत आए थे और बदरीनाथ धाम जाना चाहते हैं, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण पहाड़ी की ओर चले गए। रेस्क्यू टीम में एसआई संदीप चौहान, कांस्टेबल कैलाश गोस्वामी, सुमित और मोहम्मद शम्मी आदि मौजूद थे।