फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वास्थ्य सबका अधिकार पर पोस्टर प्रतियोगिता

स्वास्थ्य सबका अधिकार पर पोस्टर प्रतियोगिता

Fri, 11 May 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सबका अधिकार पर पोस्टर प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) के हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 12 मई को इंटरनेशनल नर्सिंग डे के अवसर पर नर्सेज वीक का आयोजन किया जा रहा हैं। इस दौरान नर्सिंग विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। बृहस्पतिवार को ‘स्वास्थ्य सबका अधिकार है’ थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई, जिसमें बीएससी, जीएनएम और एमएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के अलावा अस्पताल स्टॉफ ने भी प्रतिभाग किया।

इसके बाद नर्सेज प्रोसेस पर नृत्य नाटिका का भी मंचन हुआ। कॉलेज ऑफ नर्सिंग की विभागाध्यक्ष डॉ. संचिता पुगाजड़ी ने कहा कि आगामी 12 मई को को नर्सिंग पेशे को शुरू करने वाली फ्लारेंस नाईटिंगल का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इस दौरान नर्सिंग डायरेक्टर डॉ. रेणु धस्माना मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर कमली प्रकाश, हरलीन कौर, सुरेश विनायक, सोनी सिंह, विपिन सिंह, अमृता शेखर, प्रीति प्रभा और जयंत गिडियन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed