फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जौनसार बावर में आंधी-तूफान से नुकसान

जौनसार बावर में आंधी-तूफान से नुकसान

Wed, 09 May 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
जौनसार बावर में आंधी-तूफान से नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी/साहिया।
विज्ञापन

जौनसार बावर की पहाड़ियों पर सोमवार देर रात तूफान के बीच बिजली गिरने से लोगों में दहशत का माहौल रहा। झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से भी फसलों को नुकसान पहुंचा है। बोहा गांव में बिजली गिरने से एक बैल की मौत हो गई। वहीं बिनसोन गांव में बिजली गिरने से घर की छत पर लगी पानी की टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। इसके साथ ही घर लगे बिजली के उपकरण भी फुंके गए। पीड़ित और काश्तकारों ने तहसील प्रशासन ने मुआवजे की गुहार लगाई है।
सोमवार देर रात क्षेत्र में तूफान से बोहा गांव में बिजली गिरने से एक बैल की मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक हरी राम नेगी ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। वहीं बिनसोन गांव में बिजली गिरने से दीवान सिंह पुत्र सूरत सिंह के घर की छत पर लगी पानी की टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। इसके साथ ही घर में लगे बिजली उपकरण भी फूंक गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पूरी रात परिवार को डर के साए में काटनी पड़ी। हादसे के समय पूरा परिवार सोया हुआ था। तेज धमाके ने सबकी नींद उड़ा दी। आसपास मौजूद लोग भी घरों से बाहर निकल आए। घर के आगे छोटा सा गड्ढा हो गया। उधर, अलसी गांव में बिजली गिरने से गोशाला के समीप इकट्ठा कर रखी गई घास में आग भड़क उठी। बिजली गिरने की आवाज सुन आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने पशुओं को गोशाला से बाहर निकाल किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं गबेला गांव निवासी भगराम की धारचोटी खेड़ा स्थित गोशाला की छत उड़ गई।
विज्ञापन


आंधी से टूटा पेड़, मकान क्षतिग्रस्त
कालसी। क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज आंधी-तूफान से इमली का एक पेड़ धराशाई हो गया। जिसकी चपेट में आकर एक मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। पेड़ की चपेट में आकर बिजली लाइन को भी क्षति पहुंची है। जिस कारण पूरे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को क्षेत्र में आंधी से इमली मुहल्ला में इमली का पेड़ धराशाई होकर तहसील के चतुर्थ श्रेणी मदन सिंह पुत्र नत्थी के मकान के ऊपर जा गिरा। जिससे मकान का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही मकान में लंबी-लंबी दरारें पड़ गई हैं। तहसीलदार एसपी उनियाल ने बताया कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।


ओलावृष्टि से पहुंचा फसलों को नुकसान
देर रात मौसमम की बदली करवट के बीच त्यूनी तहसील क्षेत्र के चौसाल, नीनूस, बागी, कूणा, बृनाड़, बास्तिल, रड़ू, मुंधोल, भाटगढी, छुमरा, रायगी समेत 2 दर्जन से भी अधिक गांवों में जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे सेब और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है। टमाटर, मिर्च की पौधे खेतों में लेट गई। किसानों के सामने आर्थिकी का संकट खड़ा हो गया है। काश्तकारों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
सभी राजस्व उपनिरीक्षकों से क्षेत्र में हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
- बृजेश कुमार एसडीएम कालसी/त्यूनी/चकराता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed