{"_id":"5aee154f4f1c1b56098b8553","slug":"15255524614-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंची आगरा की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में पहुंची आगरा की टीमें
Updated Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला में चल रहा 13वीं एसपी सिन्हा ऑॅल इंडिया अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में अलखनंदा स्कूल आगरा और जीएस पब्लिक स्कूल आगरा की टीम ने क्रिकेट मैच जीत फाइनल में प्रवेश किया।
इससे पहले खेले आशादीप इंटर कॉलेज मथुरा और जीएस पब्लिक स्कूल आगरा के बीच मैच में जीएस पब्लिक स्कूल ने आशादीप की टीम को आठ विकेट से हरा मैच अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर जीएस पब्लिक स्कूल आगरा की टीम ने गेंदबाजी का फैसला लिया। आशादीप इंटर कॉलेज मथुरा की टीम ने सभी विकेट खोकर 78 रन बनाए। यशवेंद्र ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। जीएस पब्लिक स्कूल की ओर से अशोक वर्मा ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी जीएस पब्लिक स्कूल की टीम ने 18 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। अशोक वर्मा ने 43 रन की पारी खेली। आशादीप की ओर से देवव्रत ने तीन विकेट लिए।
दूसरे मैच में आरके पब्लिक स्कूल अमरोहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 94 रन बनाए। पुष्कर ने सात चौकों की मदद से 42 रन बनाए। अलखनंदा स्कूल आगरा की ओर से कुलदीप और बबलू ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी अलखनंदा स्कूल की टीम ने 16.1 ओवरा में जीत हासिल कर ली। बबलूू ने नौ चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए। आरके पब्लिक स्कूल की ओर से राघव ने एक विकेट लिया।