फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जल्द प्रस्तारित होगा कॉमेडी सीरियल राजू हाजिर हो

जल्द प्रस्तारित होगा कॉमेडी सीरियल राजू हाजिर हो

Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जल्द प्रस्तारित होगा कॉमेडी सीरियल राजू हाजिर हो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

शनिवार को तीर्थनगरी पहुंचे हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने यहां मठ-मंदिरों के दर्शन किए और गंगा में राफ्टिंग का जमकर लुत्फ उठाया। ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी की वादियों में आकर मन को शांति की अनुभूति मिलती है। उनका एक कॉमेडी सीरियल राजू हाजिर हो जल्द प्रसारित होगा। बकौल राजू उत्तराखंड आने का मुख्य उद्देश्य मसूरी स्थित आईएएस एकेडमी में बीती तीन मई को आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करना रहा। ऋषिकेश निवासी पुराने परिचित मित्र साहिल जौहर ने उन्हें अपने घर आने का न्यौता दिया, तो तीर्थनगरी आने का सौभाग्य भी प्राप्त हो गया।
उन्होंने शनिवार को तीर्थनगर में विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। राजू श्रीवास्तव रविवार सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगे। राजू श्रीवास्तव ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते हैं। बताया कि उनके पिता भी हास्य कलाकार थे, लिहाजा बचपन में उनके द्वारा डायरी में लिखे गए हास्यप्रद शब्दों को छिपकर पढ़ा करता था और स्कूल में छोटे- छोटे कार्यक्रमों में प्रस्तुत किया करता था। वह वर्ष 1982 में कानपुर से मुंबई चले गए, जहां काफी संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि हास्य कला के क्षेत्र में आने के बाद से वह अब तक लगभग 3300 इवेंट कर चुके हैं।
विज्ञापन

हास्य कलाकार ने श्रीवास्तव ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिन्ना ने भारत का विभाजन कराया था। उनकी तारीफ करने लोगों को हिंदुस्तानी कहलाने का कोई अधिकार नहीं है। लिहाजा उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू श्रीवास्तव ने की मां गंगा की आरती
मुनिकीरेती। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर सांध्यकालीन गंगा आरती में शिरकत की। इस मौके पर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि कलाकारों को गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हास्य के जरिए लोगों के चेहरों पर हंसी लाना उत्कृष्ट सेवा कार्य है। उन्होंने हास्य को तनाव से मुक्ति का एक साधन बताया। उन्होंने कहा कि हंसने में स्वस्थ जीवन का राज छिपा है। इस अवसर पर साध्वी भगवती सरस्वती, रामअनंत तिवारी, राजेश दीक्षित के अलावा परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed