फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक हजार मदरसों में चलेगा पौधरोपण अभियान

एक हजार मदरसों में चलेगा पौधरोपण अभियान

Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एक हजार मदरसों में चलेगा पौधरोपण अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सदस्य व उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूम मदनी ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भेंट की। शुक्रवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे मौलाना महमूद मदनी ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि के साथ वार्ता में आश्रम के सहयोग से ऋषिकेश से देवबंद व रिस्पना के तट पर पर्यावरण संवर्धन को पौधरोपण की योजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मिशन ग्रीन के तहत देश के एक हजार मदरसों में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।

प्रथम चरण में ऋषिकेश से देवबंद, दूसरे चरण में देवबंद से दिल्ली और तीसरे चरण में दिल्ली से अजमेर शरीफ दरगाह तक सभी मदरसों को हरियाली से युक्त किया जाएगा। कहा कि यह मदरसों से मुल्क की यात्रा है, जिसकी शुरुआत ऋषिकेश से की जाएगी। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि हमें अपने आसपास के जलाशय व नदियों, नालों को स्वच्छ रखने के लिए उनके आसपास औषधियुक्त पौधों का रोपण करना चाहिए। इस मौके पर स्वामी चिदानंद व मौलाना महमूद मदनी ने देश में शांति व अमनचैन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed