फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
फोटब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

यमकेश्वर में राष्ट्रीय मास्टर्स ऑफ फेडरेशन में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। विथ्याणी स्थित यमकेश्वर तहसील रोड पर एक होटल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के सलाहकार व दरजाधारी राज्यमंत्री नवीन बलूनी ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पदक हासिल करने के लिए बधाई दी। उम्मीद जताई कि आगामी सात से 15 सितंबर तक मलेशिया में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता में भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहेगा।

फेडरेशन की प्रदेश महासचिव रेनू लिंगवाल ने बताया कि मलेशिया में होने वाली प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द घोषित कर दी जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को तैयारी करने का पूरा मौका मिल सके। इस दौरान मुख्य अतिथि ने पदक विजेता खिलाड़ी संतोष राय, उर्मिला राणा, सरोजनी थपलियाल, उमा रौथाण, शैलेंद्र रौथाण, चंद्रा, हयात सिंह, मृदुला, अफ्शाजबी, महिपाल सिंह, रेनू शर्मा, नर्गिश इरफान, कामिनी धीमान, रेनू लिंगवाल, शोमू पंत, कुसुम चौधरी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। यहां विनोद कुुमार, एस भारती, मनप्रीत, सलीम सिद्घीकी, महिपाल लिंगवाल, शैलेंद्र सिंह, मोईन खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed