{"_id":"5ae5fd644f1c1b87648b4d98","slug":"152502205117-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिनगर अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला आरिक्षत होने से मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिनगर अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला आरिक्षत होने से मायूसी
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने पर स्थानीय नेताओं ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सामान्य जाति की तुलना में आरक्षित जाति की जनसंख्या बहुत कम है।
शनिवार को प्रदेश के शहरी विकास विभाग ने नगर निकाय के अध्यक्ष पदों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी की है। सूची के अनुसार नगर पंचायत कीर्तिनगर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। प्रस्तावित आरक्षण जारी होने के बाद संभावित दावेदारों में खलबली बची हुई है।
दरअसल, नगर पंचायत कीर्तिनगर की कुल जनसंख्या 2517 है। इसमें अनुसूचित जाति के 336 और ओबीसी के 55 नागरिक है। यानि कि शेष 2,126 नागरिक सामान्य जाति के हैं। इसके अलावा वर्ष 2013 में अध्यक्ष पद सामान्य जाति महिला के लिए आरक्षित था। उससे 10 वर्ष पूर्व भी सामान्य महिला आरक्षित सीट थी। ऐसे में सभी को आशा थी कि सीट सामान्य घोषित होगी। स्थानीय नेता जय सिंह कठैत, मनोरमा भट्ट, विजय राम गोदियाल, प्रेमलाल अग्रवाल, चंद्रभानु तिवाड़ी, प्रदीप थपलियाल और रघुवीर राणा कहना है कि कीर्तिनगर में अनुसूचित जाति की सिर्फ 160 महिलाएं हैं। इसके बावजूद सीट को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया। आरक्षण का गलत निर्धारण किया गया है। डीएम टिहरी सोनिका का कहना है कि यह अंतिम सूचना है। जो लोग आपत्ति कर रहे हैं। वही शहरी विकास निदेशालय में आपत्ति जमा कर सकते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष सीट को महिला आरक्षित किए जाने की मांग की है। पार्टी के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नवीन नौटियाल ने कहा कि सरकार श्रीनगर की महिला उम्मीदवारों तथा मतदाताओं के साथ नाइंसाफी कर रही है।