{"_id":"5ae38a394f1c1b63098b6cd9","slug":"152486149710-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफ्टिंग के दौरान बेहोश हुए शारदा विवि के वार्डन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफ्टिंग के दौरान बेहोश हुए शारदा विवि के वार्डन, मौत
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
राफ्टिंग के दौरान शारदा विवि नोएडा के वार्डन ब्रह्मपुरी में गंगा में तेज रैपिड पर बेहोश हो गए। सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत होना मान रही है। हालांकि सही स्थिति शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के वार्डन सत्येंद्र सिंह (60) पुत्र कृष्णपाल छात्रों के साथ एम्स में चल रहे पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद महोत्सव में आए हुए थे। शुक्रवार को वह पांच छात्रों के साथ राफ्टिंग के लिए शिवपुरी पहुंचे थे। बताया कि राफ्टिंग के दौरान ब्रह्मपुरी में गंगा में तेज रैपिड पर वह बेहोश हो गए। शाम करीब पांच बजे गरूड़चट्टी पहुंचने पर छात्रों ने आपातकालीन 108 सेवा को सूचित किया। एंबुलेंस से उन्हें राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हार्ट अटैक आने की वजह से उनकी मौत होना प्रतीत हो रहा है। बताया कि शनिवार को शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।