फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा को सताने लगा है हार का खतरा

भाजपा को सताने लगा है हार का खतरा

Sat, 28 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा को सताने लगा है हार का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि निकाय चुनाव में हार का भय सरकार को सताने लगा है। कांग्रेस चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली की जनाक्रोश रैली से चुनावी शंखनाद हो जाएगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 14 महीनों में राज्य सरकार ने उपलब्धि जैसा कुछ नही किया, जिससे निकाय चुनावों में भाजपा को हार का खतरा दिखने लगा है। कांग्रेस ने स्वयं को चुनावों के लिए तैयार कर लिया है। दिल्ली की जनाक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी।

पूर्व सीएम ने कहा कि उत्तराखंड से करीब दस हजार से अधिक कार्यकर्ता रैली में शामिल होने जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डोईवाला के विकास के लिए उन्होंने कालूवाला में पुल की स्वीकृति दी थी जिसे अभी तक शुरू नही किया गया है। डोईवाला की चीनी मिल के आधुनिकीकरण के लिए उनकी सरकार ने प्रयास शुरू किए थे। बाढ़ सुरक्षा के लिए डोईवाला में अभी तक कोई योजना तैयार नही की गई है जो बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने डोईवाला के विकास के लिए जो योजनाएं शुरू की थी। उन पर अमल नही हो रहा है। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed