{"_id":"5ae35b514f1c1b57098b6d03","slug":"152484948911-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली संचार सुविधाओं की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली संचार सुविधाओं की पोल
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। शुक्रवार अपराह्न करीब दो बजे बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश ने संचार सुविधाओं की पोल खोल दी। बारिश से कर्णप्रयाग में नगर का संचार नेटवर्क ठप हो गया। यही नहीं यहां निजी कंपनियों की मोबाइल सेवाएं भी ठप रहीं। वहीं बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा और बेस फोन सेवा भी ठप रही। उमा देवी सूमो यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण भट्ट ने कहा कि कर्णप्रयाग चार धाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है। यहां यात्राकाल में संचार सुविधाएं बेहतर होंगी तो यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।