{"_id":"5ade118b4f1c1b5f098b60d2","slug":"152450292411-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चलना होगा पैदल, सड़क के लिए मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चलना होगा पैदल, सड़क के लिए मिली स्वीकृति
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के दूरस्थ चार से अधिक गांव जल्द सड़क मार्ग से जुड़ सकेंगे। इन गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृति मिली है। पीएमजीएसवाई करीब सात करोड़ से सड़क का निर्माण करेगा।
ब्लाक के चोटिंग, नमला, सौरीगाड़, जिमली सहित आसपास के छोटे-छोटे गांवों को अब तक देवाल से करीब 20 से 25 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती थी। छह माह पूर्व लोनिवि को खेता से चोटिंग के लिए 15 किमी सड़क की स्वीकृति मिली, लेकिन इस सड़क से भी दूरस्थ गांव नमला, सौंरीगाड़, जिमली आदि को सुविधा नहीं मिल पा रही थी। अब लोनिवि की स्वीकृृृृत सड़क खेता-चोटिंग से चोटिंग-सौंरीगाड़ सड़क की स्वीकृति पीएमजीएसवाई को मिली है। पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू ने कहा कि यह गांव के लोगों का संघर्ष का परिणाम है। पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि करीब 10 किलोमीटर रोड को 715.51 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। जल्द ही अन्य कार्रवाई पूरी कर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।