{"_id":"5ad77dc94f1c1b3b0a8b5365","slug":"152407188315-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में संपन्न हुआ तीन माह का कौशल विकास प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में संपन्न हुआ तीन माह का कौशल विकास प्रशिक्षण
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। जिला कारागार में जिला उद्योग केंद्र की ओर से संचालित तीन माह का कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। शिविर के दौरान सृष्टि संस्था की ओर से 30 कैदियों को कारपेट व पेपर से बनने वाले लैंपसैट, फाइल कवर, फोटोफ्रेम, कूड़ादान, लिफाफा आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया।
कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन जिलाधिकारी आशीष जोशी व सिविल जज रवि प्रकाश ने किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कैदियों के जीवन को सृजनात्मक दिशा प्रदान करना है। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र भी बांटे। इस मौके पर एडीएम मोहन सिंह बर्निया, सृष्टि संस्था के निदेशक विनोद प्रसाद सेमवाल, जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण आदि मौजूद थे।