{"_id":"5ad77ce34f1c1b320a8b544f","slug":"152407165319-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन योजना से प्रभावित सिवाई गांव के ग्रामीणों ने मुआवजे की धनराशि बढाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन योजना से प्रभावित सिवाई गांव के ग्रामीणों ने मुआवजे की धनराशि बढाने की मांग उठाई
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। रेलवे लाइन योजना से प्रभावित सिवाई गांव के ग्रामीणों ने सरकार से अधिग्रहीत नाप भूमि का मुआवजा 15 लाख रुपये प्रति नाली देने की मांग की है।
स्थानीय निवासी पवन पुरोहित, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मदन सिंह रावत और मातबर सिंह का कहना है कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण में सिवाई गांव की 1350 नाली भूमि अधिगृहीत की गई है। इससे ग्रामीणों के सामने अब रहने की दिक्कत हो गई है। ऐसे में सरकार द्वारा अब ग्रामीणों को प्रति नाली 40 हजार के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए। वहीं डीएम आशीष जोशी का कहना है कि रेलवे योजना के लिए निर्धारित कार्य योजना के हिसाब से मुआवजे की प्रक्रिया जारी है। सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के हिसाब से मुआवजे का भुगतान किया जाएगा।