{"_id":"5ad62b604f1c1b84098b5175","slug":"152398525019compat-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत क्षेत्र के जवानों को दी जाली नोटों की जानकारी-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत क्षेत्र के जवानों को दी जाली नोटों की जानकारी-compat
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एसएसबी के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में भारतीय रिजर्व बैंक व स्थानीय बैंकों के अधिकारियों की ओर से नकली नोटों की पहचान पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विभिन्न सीमांत मुख्यालयों व सीटीसी के 300 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।
मंगलवार को एसएसबी के उप महानिरीक्षक उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने दो दिवसीय कार्यशाला का समापन किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में विभिन्न सीमांत मुख्यालयों के 30 जवानों के साथ ही बीआरटीसी के 300 प्रशिक्षुओं को जाली नोटों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रशिक्षुओं को आतंकी फंडिंग, जाली नोटों को पहचानने के उपकरणों और कानूनी कार्रवाई के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक कानपुर शाखा की प्रबंधक भूमिका शर्मा, देहरादून से निगमेंद्र कुमार सहित आईटीबीपी व स्थानीय बैंकों के अधिकारियों की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम के समन्वयक कुलदीप सिंह चौहान आदि मौजूद थे। ब्यूरो