फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिरिक्त पुलिस फोर्स नहीं पहुंची ऋषिकेश

अतिरिक्त पुलिस फोर्स नहीं पहुंची ऋषिकेश

Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस फोर्स नहीं पहुंची ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा बुधवार से प्रारंभ होने जा रही है, मगर यात्रा के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी में अभी तक अतिरिक्त पुलिस फोर्स ही नहीं पहुंच पाई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी के माध्यम से मुख्यालय को इसके लिए करीब 100 पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और पीआरडी जवानों की डिमांड भेजी गई थी, जिस पर अभी तक मुहर नहीं लग पाई है।
चारधाम दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम अभी नहीं जुट पाएं हैं। कोतवाली को अभी तक यात्रा के मद्देनजर डिमांड के मुताबिक फोर्स नहीं मिल पाई है। लिहाजा, यात्राकाल में समय रहते फोर्स नहीं मिलने से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर इसका असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, सीओ वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जल्द ही मुख्यालय से मांग अनुरूप फोर्स उपलब्ध हो जाएगी। जबकि, अभी तक जमीन पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स के नाम पर एक सिपाही तक नजर नहीं आया है। पुलिस की मांग पर सिर्फ एक अदद क्रेन कोतवाली को मिल पाई है।
विज्ञापन

खुलनी हैं पांच नई चौकियां
चारधाम यात्रा के तहत ऋषिकेश में पांच अतिरिक्त पुलिस चौकियां खोली जानी हैं। तैयार किए गए सुरक्षा व्यवस्था के खाके में चौकियां स्थापित करना शामिल है, लेकिन अभी तक फोर्स नहीं मिलने के चलते चौकियों का भी कुछ अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन पुलिस भी आएगी
सीओ वीरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक यात्राकाल के लिए ऋषिकेश में पर्यटन पुलिस की तैनाती भी की जानी है। पर्यटन पुलिसकर्मियों का सिर्फ लोगों की सहायता और उन्हें आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराना होगा। इसके साथ ही वह तीर्थयात्रियों को प्रदेश के स्थानों और धामों से संबंधित जरूरी जानकारियों से भी उन्हें अवगत कराएंगे।

यह भेजी है डिमांड
कोतवाली पुलिस के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए पांच उपनिरीक्षक, दो टीएसआई, 44 कांस्टेबल, आठ महिला कांस्टेबल, 40 होमगार्ड, 20 पीआरडी जवान, ट्रैफिक कांस्टेबल 10, दो गोताखोर और चार जल पुलिसकर्मी दिए जाने की डिमांड भेजी गई है।

क्या कहते हैं अधिकारी
अतिरिक्त पुलिस फोर्स की डिमांड मुख्यालय की ओर से पूरी की जानी है। इस बाबत बैठक चल रही है। जल्द फोर्स मिलने की उम्मीद है।
वीरेंद्र सिंह रावत, सीओ, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed