फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क निर्माण में निम्न गुणवता पर भड़के ग्रामीण

सड़क निर्माण में निम्न गुणवता पर भड़के ग्रामीण

Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण में निम्न गुणवता पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के सतीवाला बुल्लावाला मार्ग निर्माण में मानकों की अनदेखी करने पर भड़के ग्रामीणों ने कई घंटो निर्माण कार्य रोका। कहा कि कार्यदायी संस्था सड़क निर्माण में मानकों के विपरीत काम कर रही है। बाद में मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बेहतर काम होने के प्रति आश्वस्त किया। ग्रामीण क्षेत्र बुल्लावाला से सतीवाला गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है। सोमवार को सड़क निर्माण में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण भड़क उठे और भाजपा नेता राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए काम बंद करा दिया।

स्थानीय निवासी मनोज कांबोज ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। मानकों के विपरीत काम किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष है। कहा कि सड़क बनते ही उखड़ने लगी है। विरोध करने वालों में हसीन अहमद, बसारत अली, तौकीर अली, महेंद्र कांबोज, रफीक अहमद, यूनुस अहमद आदि ग्रामीण थे। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क निर्माण का मौका मुआयना कर लिया गया है। संबधित ठेकेदार को मानकों के अनुसार ही उच्च गुणवत्ता की सड़क बनाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed