फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू को आंदोलन जारी

बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू को आंदोलन जारी

Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू को आंदोलन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
विज्ञापन

बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू किए जाने की मांग को लेकर देवभूमि जनसंघर्ष समिति के बैनर तले आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के आवास का घेराव करेंगे। इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष संजय पोखरियाल ने आरोप लगाया कि साढ़े तीन माह से जारी आंदोलन की सरकार व प्रशासन अनदेखी कर रहा है। उन्होंने बताया कि आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रालियों से विधानसभा अध्यक्ष के आवास का घेराव करने पहुंचेंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उधर इस बाबत विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक अपनी मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन के लिए स्वतंत्र है। बताया कि गौहरीमाफी में प्राथमिकता के आधार पर अस्थायी और स्थायी बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई चल रही है, जल्द ही धरातल पर कार्य नजर आने लगेंगे। इसकी जानकारी गांव के नागरिकों को पहले ही दी जा चुकी है। देवभूमि जन संघर्ष मोर्चा की अगुवाई में गौहरीमाफी में तटबंध निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन सोमवार को 81वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उर्मिला चौहान, पितांबरी जेठुड़ी, सुमरा देवी, राधा नेगी, पुष्पा बिष्ट क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed