फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बलात्कारियों को दी जाए फांसी, निकाला कैंडल मार्च

बलात्कारियों को दी जाए फांसी, निकाला कैंडल मार्च

Mon, 16 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बलात्कारियों को दी जाए फांसी, निकाला कैंडल मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

देश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं के विरोध में पछवादून के कई क्षेत्रों में रविवार को प्रदर्शन हुए और कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने बलात्कारियों को फांसी दिए जाने की मांग की।

सेलाकुई, सहसपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी के नेतृत्व में पूर्व राज्य मंत्री मो. आकिल के कार्यालय से सेलाकुई मुख्य बाजार तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बालिकाओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था धवस्त हो चुकी है। बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ऐसे में बलात्कार के दोषियों को सजा देने के लिए सख्त कानून लाने के साथ दरिंदो को फांसी देने की जरूरत है। कैंडल मार्च में ब्लॉक अध्यक्ष गुलफाम जान, डॉ. इकबाल सिद्दीकी, हाजी नूर हसन, सतीश कुमार, रमेश चंद्र, अकरम सलमानी, अयय्यूब हसन, असद खान, सुमित चौधरी, किशन लाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण और औद्योगिक संस्थानों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा विकासनगर मुख्य बाजार में शहर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रेशमा अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बच्चियों ने हाथ में आरोपियों को फांसी देने की मांग वाली तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रेशमा अंसारी ने कहा कि देशभर में लड़कियों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। दरिंदों को न पुलिस का डर है, न कानून का। उन्होंने भाजपा पर दरिंदों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष यश शर्मा, साहिल पठान, सजल अग्रवाल, अभिषेक चौहान, रेहान, सुंदर चौहान, रूबी अंसारी, सना, विकास, सोहिल, साहिबा, रेशमा, जूही और अनम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed