{"_id":"5ad0ea2c4f1c1ba27f8b459b","slug":"15236408799-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालदम झील में शुरू हुई वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालदम झील में शुरू हुई वोटिंग
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल। पर्यटन नगरी ग्वालदम की झील को पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां वन विभाग ने झील में तीन वोट डालकर वोटिंग शुरू की है। वन विभाग का मानना है कि झील में वोटिंग से जहां स्थानीय और देश-विदेश के पर्यटक बढ़ेंगे। वहीं वन विभाग की आय भी होगी।
गढ़वाल और कुमाऊं के केंद्र बिंदु ग्वालदम को मिनी मसूरी भी कहा जाता है। यहां वर्ष भर देश और विदेश के सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। गढ़वाल और कुमाऊं की पहाड़ियां और वन विभाग की झील यहां पर्यटकों के लिए खासतौर पर आकर्षित करती है। साथ ही मुख्य पर्यटन स्थल रूपकुंड, आली, ब्रह्मताल, भींकलताल आने वाले पर्यटकों का आना जाना ग्वालदम से होता है। कस्बे में 253 वर्ग मीटर की परिधि में फैली झील को वन विभाग ने इस बार सुंदरीकरण कर विकसित किया है। साथ ही दो सीटर की दो वोट और एक वोट चार सीटर डाली गई है। थराली के ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, प्रधान मीनू टम्टा, सुषमा खंपा, वन क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट की उपस्थिति में तीन वोट झील में डाली गईं। वन क्षेत्राधिकारी गोपाल बिष्ट ने बताया कि झील के पास आठ हट बनाए जाने हैं। शासन द्वारा 90 लाख का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। धनराशि प्राप्त होने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।