फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मालवाहक वाहनों में ढोया जा रहा स्कूली छात्रों को

मालवाहक वाहनों में ढोया जा रहा स्कूली छात्रों को

Fri, 13 Apr 2018 11:05 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
मालवाहक वाहनों में ढोया जा रहा स्कूली छात्रों को
श्रीनगर। पौड़ी व टिहरी जनपद के बाजारों से लगे ब्रांच रूटों पर मालवाहक वाहनों में स्कूली छात्रों को ढोया जा रहा है। वाहन स्वामियों ने इन मालवाहक वाहनों की बॉडी को सुविधानुसार मोडिफाई किया है। साथ ही वाहनों में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियों को बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्रांच रूटों पर कोई इन वाहनों की चेकिंग या निगरानी व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। मोडिफाई मालवाहक वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। वहीं पौड़ी व टिहरी के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ब्रांच रूट पर ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी टिहरी विमला गुंज्याल का कहना है कि माल वाहक वाहनों में स्कूली छात्रों को ढोया जाना गैरकानूनी है। ब्रांच रूटों पर चेकिंग अभियान चलाने के लिए निकटवर्ती पुलिस थाने को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed