फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुराचार की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार-compat

दुराचार की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार-compat

Fri, 13 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
दुराचार की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार-compat
श्रीनगर। महिला थाना पुलिस ने भतीजी के साथ दुराचार की कोशिश के आरोपी को कांसखेत के पास धर दबोचा। आरोपी घटना के बाद से गायब चल रहा था।
विज्ञापन

4 सितंबर 2017 को राजस्व पुलिस क्षेत्र मनियारस्यूं में एक ग्रामीण ने गांव के एक ही युवक के खिलाफ उसकी बेटी के साथ दुराचार की कोशिश, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है। तहरीर के अनुसार, पीड़िता जब बस से उतर कर अपने घर जा रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में उसका पीछा कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। घटना के दौरान पीड़िता अपने पिता से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। छीना-झपट्टी के दौरान आरोपी ने उसका फोन फेंक दिया, लेकिन पीड़िता के पिता ने बचाओ-बचाओ की आवाज सुन ली। उनको लगा कि शायद भालू ने हमला कर दिया। वह घटनास्थल की ओर भागे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के आपबीती सुनाने पर उसके पिता ने राजस्व पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई।

अक्तूबर 2017 में यह मामला महिला थाने को ट्रांसफर हो गया। मामले की विवेचना कर रही थानाध्यक्ष नीरजा यादव की टीम ने कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी फेंक दिया था, जिससे वह पकड़ में नहीं आ रहा था। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कांसखेत की ओर जा रहा है, तभी थानाध्यक्ष नीरजा, एसआई कृपाल सिंह, दिनेश बुटोला, लक्ष्मी व अरविंद कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed