{"_id":"5ad0e84f4f1c1b82028b45bd","slug":"15236404022-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्की के ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्राली के संचालन की माग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्की के ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्राली के संचालन की माग उठाई
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। भर्की गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कल्पगंगा पर बनी ट्राली का संचालन शुरू करने की मांग उठाई है। कहा गया कि नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को नदी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में बारिश में नदी का पानी बढ़ने पर लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है।
वर्ष 2013 में कल्पगंगा पर बना पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद प्रशासन की ओर से पुल का निर्माण शुरू करवाया गया। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्राली का संचालन किया जा रहा था, लेकिन बीते वर्ष से यहां स्थापित ट्राली ठप हो गई है। इसके बाद से ग्रामीण अब नदी से होकर आवाजाही कर रहे हैं, जिससे बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण चंद्र मोहन सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह रावत, मनोहर पंवार, गोविंदी देवी, धर्मा देवी और सरिता देवी का कहना है कि कई बार प्रशासन से ट्राली संचालन की मांग उठाई गई, लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे यहां दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। इधर, उप जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि कल्पगंगा पर बनी ट्राली के संचालन के लिए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ट्राली का संचालन शुरू करवा दिया जाएगा।