{"_id":"5ad0e84a4f1c1ba6018b464d","slug":"152364039716-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यवेक्षकों ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यवेक्षकों ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण। नगर कांग्रेस की बैठक में पार्टी पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण क्रम में आठ कार्यकर्ताओं ने दावेदारी जताई।
पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह और राजेंद्र शाह ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनावों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान पर्यवेक्षकों ने नगर पंचायत चुनावों में अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे कार्यकर्ताओं से एक एक कर वार्ता की। बैठक में पुष्कर सिंह रावत, ललित शाह, विनोद नेगी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कृष्णा नेगी, सरोज शाह, गोविंदी देवी और गणेशी देवी ने टिकट की दावेदारी जताई। बैठक में नगर के कई कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।