{"_id":"5ad0e8484f1c1b86098b45de","slug":"1523640395111-1-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मिलेगा 1-1 लाख का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मिलेगा 1-1 लाख का मुआवजा
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। दो अप्रैल को नैनीसैंण मोटर मार्ग पर हुई टैक्सी दुर्घटना में मृतकों को 1-1 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। तहसील प्रशासन के अनुसार टैक्सी दुर्घटना की जांच की जा रही है। जल्द मुआवजा परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
दो अप्रैल को कर्णप्रयाग के पास नैनीसैंण मोटर मार्ग पर एक टैक्सी खाई में गिर गई थी। इसमें मनवीर सिंह पुत्र स्व. जोध सिंह निवासी कंडारा, कनक पुंडीर पुत्र दरवान सिंह निवासी जस्यारा, देवेंद्र पुंडीर पुत्र जगदीश सिंह निवासी जस्यारा, खुशहाल सिंह पुत्र जयकृत निवासी कंडारा, सचिन कुमार पुत्र बीरेंद्र सिंह निवासी कंडारा की मौके पर ही मौत हो गई थी। एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि टैक्सी दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद नियमानुसार मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन के निर्देशन पर 1-1 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इधर, क्षेत्र के प्रधान खिलदेव सिंह रावत, भगवान सिंह कंडवाल व अनिल कुमार सहित कई अन्य ने कहा कि सरकार ने दुर्घटना में मृतकों के लिए कोई आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की, जो कि सरकार की संवेदनहीता को दर्शाता है।