{"_id":"5acfc78a4f1c1b813d8b4ddc","slug":"152356647710-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए किसान
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
मां कौशल्या बोरा फाउंडेशन की ओर से सिमलास ग्रांट में आयोजित कृषक गोष्ठी में किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिसमेें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा गया। गोष्ठी में 80 किसानों को मृदा जांच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बृहस्पतिवार को फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई कृषक गोष्ठी में कृषि विभाग और मंडी समिति देहरादून के लोगों ने किसानों को विभिन्न जानकारियां दी। गोष्ठी में मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के बारे में जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक प्रदीप शर्मा ने किसानों को मंडी समिति से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया।
पूर्व ग्राम प्रधान उम्मेद वोरा ने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों को जागरूक बनाने में सहायक होते है। जागरूक किसान उत्पादन में बढ़ोतरी करने में सक्षम हो जाते हैं। फाउंडेशन अध्यक्ष सुषमा बोरा ने कहा कि संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। गोष्ठी में नारायण सिंह बोरा, चतर सिंह, सुरेंद्र बोरा, भगवान सिंह, ओम प्रकाश कांबोज, गोविंद बिष्ट, जौहार सिंह, रघुबीर सिंह, नरेंद्र बोरा आदि तमाम किसान मौजूद रहे।