{"_id":"5acfc7834f1c1b1b3d8b4c29","slug":"152356647111-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़थ्वाल का संघर्ष युवाओं के लिए अनुकरणीय : फुरकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़थ्वाल का संघर्ष युवाओं के लिए अनुकरणीय : फुरकान
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. विनोद बड़थ्वाल की दूसरी पुण्यतिथि पर डोईवाला संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने कार्यक्रम का आयोजन कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. बडथ्वाल राज्य में ही नही. देश में विचारों और सिद्धांतों की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। शुगर मिल रोड स्थित किड्स वर्ल्ड एकेडमी परिसर में तमाम लोगों ने स्व. विनोद बड़थ्वाल को दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया। लोगों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प चढ़ाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा कि स्व. विनोद बडथ्वाल का संघर्ष युवाओं के लिए अनुकरणीय है।
छात्र जीवन से समाज की बेहतरी के लिए काम करने वाले बड़थ्वाल ने राज्य निर्माण के लिए अथक प्रयास किए। संयोजक जाहिद अंजुम ने कहा कि युवाओं और छात्रों को बड़थ्वाल के संघर्षमय जीवन को समझना चाहिए। मोर्चा महासचिव आशीष यादव ने कहा कि स्व. विनोद बड़थ्वाल की भावनाओं के अनुरूप सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए समाजवादी विचारों के लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। कार्यक्रम में डा. बलजीत सिंह सोढ़ी, कुंवर जंग बहादुर राणा, गोपाल थापा, दिनेश कुमार, सलीम अंसारी, मोहम्मद रफी, शोभाराम, शमीउल्लाह आदि मौजूद थे।