फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्र-छात्राओं की तरक्की में शिक्षकों का अहम योगदान : हरक सिंह

छात्र-छात्राओं की तरक्की में शिक्षकों का अहम योगदान : हरक सिंह

Fri, 13 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की तरक्की में शिक्षकों का अहम योगदान : हरक सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

पीजी ऑटोनोमस कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और फिल्मी गीतों पर शानदार नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री ने कॉलेज प्रशासन की मांग पर महाविद्यालय में वन विभाग की ओर से खाली भूमि पर उपवन बनाने के साथ ही कई अन्य घोषणाएं भी की। बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के पीजी कॉलेज से उनका पुराना लगाव है। वह वर्ष 1991 से महाविद्यालय के कार्यक्रमों के आते रहे हैं। कहा कि छात्र-छात्राओं की तरक्की में शिक्षण संस्थान और उसके शिक्षकों का अहम योगदान होता है। शिक्षा प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के अच्छे मुकाम पर पहुंचने पर सर्वाधिक गर्व शिक्षक को ही होता है।
इस दौरान उन्होंने हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों की सोशल स्कीम से कॉलेज को फर्नीचर दिलाने और मुख्य मार्ग का निर्माण शीघ्र कराने की घोषणा की। इससे पूर्व वन मंत्री ने कॉलेज में शौर्य दीवार का अवलोकन भी किया। इस दौरान छात्राओं के ग्रुप ने फिल्मी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र फरमान कुरैशी ने संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं गीत की प्रस्तुति दी। छात्र हिमांशु बिजल्वाण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की, जिस पर छात्र-छात्राएं और अतिथि हंसते हंसते लोटपोट हो गए। यहां यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत, प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी, आयोजक डॉ. एमपी नगवाल, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, डॉ. दयाधर दीक्षित डॉ. बीपी अग्रवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, चेतन शर्मा, एसके नेगी, रवि कुमार, पंकज शर्मा, सौरभ वर्मा, अंकित पंवार, कविता शाह, संदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने गिनाई उपलब्धियां
ऋषिकेश। वार्षिकोत्सव में प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने कॉलेज की साल भर की उपलब्धियां गिनाई। बताया कि महाविद्यालय में गत वर्ष सभी दाखिले और शुल्क ऑनलाइन जमा किया गया। एसएमएस सेवा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को कॉलेज से जोड़ा गया है। बताया कि नेशनल मिशन ऑफ एजूकेशन से कॉलेज को आईआईटी मुंबई से लिंक किया गया है। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज का वार्षिक परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा। कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स अंजलि नेगी को सर्वोच्च सम्मान डीजी एनसीसी अवार्ड से नवाजा गया है। जबकि छात्रा तारा शर्मा को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने का अवसर मिला। बताया कि कॉलेज के 24 उर्त्तीण और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने नेट की परीक्षा पास की है। केंद्र सरकार की ओर से पीजी ऑटोनामस कॉलेज के नौ छात्र-छात्राओं को शोध कार्य के लिए 25-25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed