{"_id":"5acfc6784f1c1b683d8b4d44","slug":"15235662031-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी में आयशा और रंगोली में माधुरी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी में आयशा और रंगोली में माधुरी विजेता
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहंदी में ब्यूरो/अमर उजाला,
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला छात्र संघ समारोह के पहले दिन कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। मेहंदी में आयशा, रंगोली में माधुरी साहनी, पोस्टर में माधुरी और क्विज प्रतियोगिता में सोनाली अव्वल रही। डोईवाला महाविद्यालय का दो दिनी छात्र संघ समारोह का बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। समारोह का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र समुदाय के अंदर प्रतिभाएं निहित होती हैं। ऐसे आयोजनों से उनकी प्रतिभा दिखती है।
पहले दिन क्विज प्रतियोगिता में सोनाली प्रथम, रीता और सुमिता रावत द्वितीय और जसप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में माधुरी साहनी प्रथम, संध्या चौधरी द्वितीय और गीतिका, प्रियंका संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। मेंहदी प्रतियोगिता में आयशा प्रथम, शिवानी द्वितीय और अमीरन बानो तृतीय के अलावा पोस्टर प्रतियोगिता में माधुरी साहनी प्रथम, प्रिया रतूड़ी द्वितीय और शालिनी तृतीय स्थान पर रही।
कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में डॉ. डीएस नेगी, डॉ. एसपी सती, डॉ. एसके कुडियाल, डॉ. आरएम पटेल, डॉ. सविता तिवारी, डॉ. अरुणा सूत्राधर, डॉ. कंचनलता, नीरज सिंह, डॉ. पल्लवी मिश्रा के अलावा छात्र संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।