फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रथाडीप, मैठाणा और हेलंग भूस्खलन जोन नहीं बनेंगे परेशानी का सबब-compat

प्रथाडीप, मैठाणा और हेलंग भूस्खलन जोन नहीं बनेंगे परेशानी का सबब-compat

Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
प्रथाडीप, मैठाणा और हेलंग भूस्खलन जोन नहीं बनेंगे परेशानी का सबब-compat

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को इस बार खतरनाक बने भूस्खलन जोन पर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों मैठाणा, प्रथाडीप और हेलंग भूस्खलन जोन में सुधारीकरण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को लगातार कार्य की मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं।
नंदप्रयाग के समीप प्रथाडीप में वर्ष 1999 में चीड़ के जंगलों से भूस्खलन शुरू हुआ था, जो हर वर्ष बरसात में हाईवे के लिए खतरनाक बना हुआ था। यहां लोनिवि के एनएच खंड की ओर से पिछले वर्ष जुलाई माह से सुधारीकरण का कार्य शुरू करवाया गया। अब यहां अलकनंदा और चट्टान साइड सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। मैठाणा भूस्खलन क्षेत्र में अलकनंदा से लेकर पलेठी गांव को जाने वाली सड़क तक सुधारीकरण का कार्य हो रहा है। यहां करीब चार सौ मीटर हिस्से में सुरक्षा दीवार और हाईवे के समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। यहां हाईवे की चौड़ाई करीब बारह मीटर तक की गई है। हिल साइड मलबे को रोकने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं, जबकि यात्राकाल में यहां यात्रा वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पाती थी।
विज्ञापन

जोशीमठ से दस किलोमीटर पहले हेलंग में सुधारीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। यहां भी अलकनंदा और हिल साइड सुरक्षा दीवार निर्माण और हाईवे का समतलीकरण कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2013 की आपदा के दौरान यहां हाईवे कई जगहों पर धंस गया था। जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ हाईवे का सुधारीकरण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed