{"_id":"5acd229c4f1c1b3a3d8b471d","slug":"15233931832-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में खूब भीगे पहाड़ और मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में खूब भीगे पहाड़ और मैदान
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
मौसम की बदली करवट के बीच दोपहर बाद क्षेत्र में करीब पौन घंटा तक झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान लुढ़क गया है। पहाड़ों पर अलाव और हीटर जल उठे। मैदानी इलाकों में भी बारिश से मौसम ठंडा हो गया। विकासनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहा। चकराता का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहा।
मंगलवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो आसमान में चटक धूप खिली हुई थी। दोपहर एक बजे पहाड़ी अंचलों में बादल छाने लगे। दोपहर दो बजे क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। तीन बजे मैदानी इलाकों में भी मौसम की रंगत बदलने लगी। आसमान में काले बादल घिर आए। 3:45 बजे क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। करीब 4:30 बजे बारिश के थमने के बाद आसमान खुलने लगा। लेकिन कुछ ही देर में फिर से आसमान में बादल छा गए। देर रात तक क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलती रही।
सड़कें बनीं तालाब
विकासनगर(ब्यूरो)। झमाझम बारिश ने पालिका प्रशासन की ड्रेनेज व्यवस्था की भी पोल खोल कर रख दी। पौन घंटे की बारिश में शहर की सड़कें तालाब बन गई। 14 फीटा, सिनेमा गली, विद्यापीठ मार्ग, गुरुद्वारा गली, गीता भवन रोड में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी उतरने पर लोगों ने राहत की सांस ली।