{"_id":"5acd1fbc4f1c1bca3d8b4719","slug":"15233924478-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य विकास अधिकारी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य विकास अधिकारी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
स्वजल विभाग की ओर से मंगलवार को आयोजित सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम की शृंखला के तहत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देहरादून ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर लोगों ने गांवों को स्वच्छ रखने के लिए अपने अनुभव भी साझा किया।
ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी देहरादून जीएस रावत ने लोगों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन में प्रगति का सूचक है। जौलीग्रांट के क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज रावत ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर ठोस पहल की गई है। रैनापुर ग्राम प्रधान वंदना ने गांव को ओडीएफ बनाने के प्रयासों की जानकारी दी। स्वयं सहायता समूह की रीता नेगी ने महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, सामुदायिक विकास विशेषज्ञ मंजू जोशी ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वजल के परियोजना निदेशक आरएस रावत, बीडीओ अनिता पंवार, प्रधान गीता सावन, मंजू चमोली, पुष्पा पुंडीर, नंदा निर्मला, नीलम नेगी आदि मौजूद रहे।