{"_id":"5acd1fb84f1c1b663d8b473e","slug":"152339244411-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू्ग्राम में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू्ग्राम में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था हो
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
वीरभद्र उद्योग व्यापार मंडल समिति ने बापूग्राम क्षेत्र में नालियों में रुके दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था बनाने की मांग की है। इसके अलावा क्षेत्र में कीटनाशक दवा के छिड़काव व सफाई व्यवस्था मुकम्मल कराने की मांग की है। इस बाबत व्यापारियों ने मंगवार के उपजिलाधिकारी हर गिरि को ज्ञापन सौंपा है।
समिति के अध्यक्ष राजेश चमोली ने बताया कि क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं होने से इलाके में दुर्गंध का वातावरण है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नालियों में ठहरे गंदे पानी की निकासी व्यवस्था नहीं की गई तो गीतानगर, शिवाजीनगर, मीरानगर व बीसबीघा आदि क्षेत्रों में महामारी फैल सकती है। समिति ने आईडीपीएल के महाप्रबंधक से भी नालियों की नियमित सफाई करवाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में कृष्णा शाह, रामनारायण यादव, सुनील बहुगुणा, सूरत नेगी, सुरेंद्र नेगी, पराग गर्ग, त्रिलोकनाथ गुप्ता आदि शामिल रहे।