{"_id":"5accf0ec4f1c1bd83c8b45f6","slug":"152338046427-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7स्टार चौरास ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7स्टार चौरास ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। सेवन साइड क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब 7 स्टार चौरास के नाम रहा। 7 स्टार चौरास ने राजेश-7 की टीम को फाइनल मुकाबले में 11 रनों से हराया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी व विशिष्ट अतिथि युवा सेना के जिला अध्यक्ष फैजल खान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौरास की टीम ने निर्धारित 7 ओवर में 66 रन बनाए। चौरास के अखिल ने 21 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजेश-7 की टीम 55 रन ही बना सकी। सुमित और अखिल ने दो दो विकेट चटकाए। नीरज सौडियाल प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। इस मौके पर संजय कुमार फौजी, देवेंद्र रावत, रामपाल आदि मौजूद थे।