फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चालान की कार्रवाई पर होटल स्वामी व पालिका आमने सामने

चालान की कार्रवाई पर होटल स्वामी व पालिका आमने सामने

Tue, 10 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
चालान की कार्रवाई पर होटल स्वामी व पालिका आमने सामने
श्रीनगर। होटल का चालान करने पर पालिका प्रशासन व होटल स्वामी आमने समाने आ गए हैं। होटल स्वामी ने वकील के माध्यम से पालिका को नोटिस भेज चालान की धनराशि वापस किए जाने की मांग की है। जबकि पालिका का कहना है कि उक्त होटल स्वामी ने चालान की धनराशि का भुगतान किया ही नहीं है।
विज्ञापन

7 अप्रैल को पालिका व तहसील प्रशासन की टीम ने देवप्रयाग शहर क्षेत्र में उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम के तहत निरीक्षण अभियान चलाया, जिसके तहत निरीक्षण टीम में बस अड्डे पर स्थित संगम होटल का चालान किया गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएस बिष्ट ने बताया कि होटल का सीवर व गंदगी पालिका की नाली में बहाया जा रहा था। साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग भी किया जा रहा था। जिस पर होटल स्वामी का नियमानुसार 5 हजार का चालान किया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उक्त होटल स्वामी ने चालान का अभी तक भुगतान नहीं है। वहीं दूसरी ओर होटल स्वामी पन्ना लाल ने अपने वकील के माध्यम से पालिका को नोटिस भेज चालान की धनराशि वापस किए जाने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि पालिका ने जबरन चालान की कार्रवाई की है, जिस नाली में गंदगी की बात की बात की जा रही है, वह पालिका की नाली है। पन्ना लाल ने कहा कि उक्त नाली की सफाई के लिए वह कई बार पालिका से कह चुका था, लेकिन सफाई नहीं कराई गई। होटल स्वामी ने नोटिस के माध्यम से पालिका को चेतावनी दी है कि यदि चालान की धनराशि वापस नहीं की गई तो वह पालिका के खिलाफ जबरन वसूली व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराएगा। वहीं पालिका अपनी कार्रवाई पर कायम बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed