{"_id":"5acb9d764f1c1be26b8b4a4c","slug":"152329356116compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूस बनाने वाली फैक्ट्री में पाइप फटने से दो महिलाएं घायल, एक की स्थिति गंभीर-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूस बनाने वाली फैक्ट्री में पाइप फटने से दो महिलाएं घायल, एक की स्थिति गंभीर-compat
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। मंडल घाटी के सगर गांव में स्थित जूस फैक्ट्री में ब्वाइलर का पाइप फटने से दो महिलाएं घायल हो गई। इनमें एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
फैक्ट्री में सोमवार शाम चार बजे जूस बनाते समय अचानक ब्वाइलर का पाइप फट गया। इस दौरान फैक्ट्री में सुनीता (42) पत्नी नंदन सिंह, ग्राम देवलधार, चमोली और सरिता (35) ग्राम बमियाला, चमोली काम कर रही थी। सरिता के शरीर में गर्म पानी पड़ गया, जबकि सुनीता फैक्ट्री से बाहर भागते हुए पांव फंसने से जमीन पर गिर पड़ी। दोनों महिलाओं को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुनीता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष कुंदन राम ने जिला अस्पताल में जाकर घटना की जानकारी ली। ब्यूरो