{"_id":"5aca4a194f1c1be76b8b4688","slug":"1523206685440-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिबदरी पहुंचा 40 यात्रियों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिबदरी पहुंचा 40 यात्रियों का दल
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। चार धाम यात्रा के शुरू होने से पूर्व ही यात्रियों की आमद होने लगी है। रविवार को तमिलनाडू (मदुरई) के 40 तीर्थयात्रियों के एक दल ने श्री आदिबदरी नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान आदिबदरीनाथ के दर्शन किए। मदुरई के बैंकटमूर्ति ने बताया कि हरिद्वार गंगा स्नान के बाद उनका दल यहां पहुंचा है। इस दौरान यात्रियों ने मंदिर में पूजा करने के बाद भोग लगाया और भगवान आदिबदरीनाथ को वस्त्र चढ़ाए। मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कहा यदि इस बार मौसम सही रहा तो इस वर्ष आदिबदरीनाथ मंदिर समूह में भी भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचेंगे।