{"_id":"5aca48404f1c1b6d6b8b4666","slug":"15232062126-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी का करें सत्यापन, मंदिरों और पार्कों में बैठने वाले युवा जोड़ों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी का करें सत्यापन, मंदिरों और पार्कों में बैठने वाले युवा जोड़ों पर हो कार्रवाई
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चमोली जिले की पुलिस कप्तान तृप्ति भट्ट ने रविवार को कोतवाली का निरीक्षण किया और चारधाम यात्रा व्यवस्था के तहत व्यापारियों की बैठक ली। एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं तो लोगों ने एसपी से बाहरी लोगों का सत्यापन करने की मांग उठाई। इस दौरान नगर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए शांति कमेटी का गठन किया गया और बैठक में आए सभी लोगों को इसमें शामिल किया गया।
कोतवाली में आयोजित बैठक में व्यापार संघ के अध्यक्ष बृजेश बिष्ट ने कहा कि कई लोग बाहर से यहां आकर फड़, फेरी सहित व्यवसाय के नाम पर गांवों में घुस रहे हैं। ऐसे में इन लोगों का सत्यापन किया जाना चाहिए। उन्होंने अगस्त्यमुनि जैसी घटनाओं को रोकने के लिए मंदिरों और पार्कों में अनावश्यक रूप से बैठे युवा जोड़ों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस पर पुलिस कप्तान ने लोगों को वर्चुअल थाने की जानकारी दी और थाने का नंबर देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी ने चार धाम यात्रा के दौरान होने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी भी ली। बैठक में कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार, हरिकृष्ण भट्ट, डा. एमएम नवानी, हरनाम लूथरा, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सती, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, विनोद पुरोहित, पुष्कर रावत, देवराज रावत, शफीक अहमद, कमालुद्दीन सिद्दीकी और बृजेश मियां आदि मौजूद थे।