फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रों ने रैली निकाल शिक्षा का बताया महत्व

छात्रों ने रैली निकाल शिक्षा का बताया महत्व

Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने रैली निकाल शिक्षा का बताया महत्व
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को पछवादून और जौनसार बावर के विभिन्न स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। छात्रों ने रैली निकाल लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया। अभिभावकों से छात्रों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की गई। प्राइमरी स्कूल गुडरिच में शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समिति ने छात्रों के साथ रैली निकाल लोगों को शिक्षा का महत्व बताया।
रैली में छात्रों ने अच्छी निशुल्क शिक्षा पाओ, सरकारी स्कूल आओ, सरकारी स्कूल जाएंगे, मम्मी-पापा के पैसे बचाएंगे, देश का मान बढ़ाएंगे, सरकारी स्कूल जाएंगे आदि स्कूलों के साथ अभिभावकों को स्लोगन के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूक किया। घर-घर संपर्क अभियान चला अभिभावकों से छात्रों को स्कूल भेजने की अपील की गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका नीलम विश्नोई, सुनैना देवी, वर्षा, संतोष, पिंकी, अंजू, उमा, मीनाक्षी, कुसुम, सरोज, फूलदेई, चमेली देवी, आरिफ, मयंक, साक्षी, अमिषा, शिवानी, अभिषेक आदि मौजूद रहे। जीआईसी भीमावाला में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख तारा देवी ने शिक्षा को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरसी कांडपाल, आरएन मिश्रा, एमएस बिष्ट, डीएस कंडारी, सीमा भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैंदोऊ में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सेवा प्रकल्प संस्थान के समन्वयक कुंदन सिंह चौहान, संकुल प्रमुख अनिल जोशी, कल्पना तोमर, अमला चौहान आदि मौजूद रहे। जीआईसी त्यूनी में छात्रों ने प्रधानाचार्य देव सिंह शाह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। प्राइमरी स्कूल जीवनगढ़, जीआईसी पजिटिलानी, प्राइमरी स्कूल डिमिच, जीआईसी लाखामंडल, जीआईसी नागथात, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपाया के छात्रों ने भी उत्सव के तहत रैली निकाल लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed