{"_id":"5ac7daa54f1c1bb9618b6028","slug":"152304708118-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में हो रही दूषित पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में हो रही दूषित पानी की सप्लाई
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
इन दिनों चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दूषित जलापूर्ति का सामना करना पड़ रहा है। घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इसके चलते लोगों को बीमारियां पनपने का खतरा सताने लगा है। उन्हें बाजार से महंगे दाम पर बोतलबंद पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। करीब 2500 की आबादी को इस दूषित जलापूर्ति का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में आए दिन होने वाली पेयजल किल्लत को देखते हुए करीब एक माह पूर्व छावनी परिषद ने बोरिंग कर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद इसी बोरबेल से घरों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई। लोगों का आरोप है कि इन दिनों नलों में गंदगा और तेल जैसी चिकनाहट वाला पानी आ रहा है। इससे बीमारी का डर सताने लगा है। टीकाराम शाह, केशर चौहान, महेंद्र जोशी, सुनील आदि का कहना है कि घरों में सप्लाई होने वाले पानी में मिट्टी के साथ ही भारी मात्रा में चिकनाहट है। कहा नियमित रूप से टैक्स जमा करने के बावजूद लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। उधर, छावनी बोर्ड उपाध्यक्ष चंदन रावत ने बताया कि लोगों की शिकायत पर पानी के सैंपल को रुड़की लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।