{"_id":"5ac7d6eb4f1c1ba9618b5ee3","slug":"15230461271199-37-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"99 रुपये में पशुओं के होंगे 37 टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99 रुपये में पशुओं के होंगे 37 टेस्ट
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। पशुपालकों को अब पशुओं में होने वाली बीमारियों का समय पर पता लग जाएगा। विभाग ने एक ऐसी मशीन खरीदी है, जिससे महज 99 रुपये देकर 37 महत्वपूर्ण टेस्ट किए जा सकेंगे। इनमें किडनी, ब्लड, यूरिन और लीवर जैसे जरूरी टेस्ट शामिल हैं। महज तीन सेकेंड में रिपोर्ट मिलने के बाद यदि पशु में कोई बीमारी पाई जाती है, तो उसका इलाज भी तुरंत शुरू करवाया जाएगा। पशुपालन विभाग अब प्रदेश की छह लैबों के लिए यह पोर्टेबल कॉम्पेक्ट मोबाइल लैब मशीन खरीदने जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों व ग्रामीण इलाकों में पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और पशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग ने प्रदेश में पहली बार पशु चिकित्सकों व लैब डॉक्टर्स को पोर्टेबल कॉम्पेक्ट मोबाइल लैब मशीन संचालित करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
वीरभद्र स्थित भेड़ एवं ऊन प्रसार संस्थान पशुलोक के निदेशक डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि पोर्टेबल कॉम्पेक्ट मोबाइल लैब 18 किलोग्राम की सूटकेशनुमा मशीन है, जिसे दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों में उठाकर भी पहुंचाया जा सकता है। उक्त मशीन से पशुओं में पाई जाने वाली 37 प्रकार की बीमारियों के टेस्ट किए जा सकते हैं। बताया कि टेस्ट करने की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद महज तीन सेकेंड में मशीन से रिपोर्ट प्राप्त की जा सकती है।
99 रुपये में होंगे तीन हजार के टेस्ट
ऋषिकेश। उत्तराखंड लाइव स्टोक डेवलपमेंट बोर्ड प्रशिक्षण केंद्र पशुलोक के संयुक्त निदेशक डॉ. जीडी जोशी ने बताया कि लैब में उक्त 37 टेस्ट कराने पर पशुपालकों को करीब तीन हजार से भी अधिक रकम चुकानी पड़ती है। मशीन उपलब्ध हो जाने के बाद पशुपालक अपने पशुधन की काफी कम दरों पर टेस्ट सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
भ्रष्टचार रोकने में सक्षम
ऋषिकेश। पोर्टेबल कॉम्पेक्ट मोबाइल लैब मशीन में ऐसी तकनीक का उपयोग किया गया है, कि जिससे पशुधन के टेस्ट संबंधी जानकारियों व आंकड़ों में हेराफेरी नहीं की जा सकती। बताया कि मशीन को सेटेलाइट से जोड़ा गया है। जो प्रत्येक टेस्ट की रिपोर्ट विभागीय अधिकारी के फोन पर भेजेगी।
कोट्स
पोर्टेबल कॉम्पेक्ट मोबाइल लैब मशीन पशु चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर तकनीक साबित होगी। इसके तहत एक मशीन को लगभग सवा चार लाख की लागत से खरीदा जा चुका है। प्रदेश की छह लैबों में मोबाइल लैब को लगाया जाना है। यदि शासन से पर्याप्त बजट उपलब्ध होता है तो प्रत्येक जिले को मोबाइल लैब मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।
- केके जोशी, पशुपालन निदेशक उत्तराखंड।