{"_id":"5ac7d6e94f1c1bc4618b5fcd","slug":"15230461254-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा प्रेमियों ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा प्रेमियों ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश । श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा तटों पर अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा एकत्रित किया और उसका निस्तारण किया। विश्व शांति सद्भावना समिति द्वारा त्रिवेणीघाट पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के आठवें दिन गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कथावाचक डॉ. दुर्गेशाचार्य के सानिध्य में तटों पर साफ सफाई की। इस मौके डॉ. दुर्गेशाचार्य ने कहा कि मां गंगा हमारी आस्था ही नहीं जीवनदायिनी भी है।
जिस दिन मां गंगा और यमुना लुप्त हो जाएंगी, उस दिन सृष्टि भी समाप्त हो जाएगी। कहा कि मोक्षदायिनी गंगा की स्वच्छता व निर्मलता को बनाए रखना सबकी सामूहिक जिम्मेेदारी है। इस मौके पर उन्होंने श्रद्धालुओं व स्वयंसेवकों को गंगा स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर राम सिंह नेगी, स्वरूप सिंह खरोला, राजपाल रावत, बाबूराम अग्रवाल, जगत सिंह रावत, कुशलानंद कुड़ियाल, हरिकृष्ण भट्ट, हर्षमणि उनियाल, पंडित रमेश पैन्यूली, सरला नेगी, बिरोजनी भट्ट, बीना बहुगुणा, कविता भंडारी, शांति बिष्ट, सुनीता खरोला, बीना रावत, रमाबल्लभ भट्ट, दर्शनी रावत, सुंदरी डंगवाल, सरस्वती ध्यानी आदि मौजूद थे।